Search

 
 
 

Dhanbad News : होमगार्ड बहाली में चयनित टुंडी व बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Dhanbad News : झारखंड होमगार्ड बहाली में चयनित टुंडी व बलियापुर प्रखंड के अभ्यर्थियों का मंगलवार को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया.
 
अभ्यर्थियों के कागजात की जांच करती टीम.

Dhanbad News : झारखंड होमगार्ड बहाली में चयनित टुंडी व बलियापुर प्रखंड के अभ्यर्थियों का मंगलवार को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन, मेडिकल जांच, चरित्र सत्यापन व बांड निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले के चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं. मंगलवार को टुंडी व बलियापुर के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया. 19 अगस्त को कलियासोल व बाघमारा के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 1 सितंबर को सत्यापन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा. 

 

उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की. कहा कि यदि कोई बिचौलिया किसी अभ्यर्थी से राशि लेकर काम कराने का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर दें. अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल न दें. शिविर में होमगार्ड कमांडेंट सूर्यकांत कुमार, बाघमारा सीओ मुरारी नायक सहित जांच व मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही