Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में दस्तावेजों की जांच, 100 लोगों ने रखा पक्ष

Dhanbad News: सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों को सुनने और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम आदेश पारित किया जाएगा.
 
दस्तावेज जमा करने सीओ कार्यालय पहुंचे लोग.

Dhanbad News : धनबाद के बारामुड़ी खटाल क्षेत्र के लोगों की किस्मत का फैसला फिलहाल दस्तावेजों की जांच पर टिका है. प्रशासन के नोटिस के बाद गुरुवार को सीओ कार्यालय में सुनवाई हुई. इसमें नोटिस पाने वाले 160 लोगों में से 100 लोगों ने जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा. बाकी लोगों की सुनवाई और कागजातों की जांच के बाद प्रशासन आगे का फैसला लेगा.

 

इसे भी पढ़ें


सुनवाई के दौरान खटालवासियों ने अपने कब्जे और जमीन से संबंधित कागजात अधिकारियों के समक्ष पेश किए. उनका पक्ष सुनने के बाद प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरू की है. सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों को सुनने और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम आदेश पारित किया जाएगा.


खटालवासियों को वहां रहने की अनुमति मिलेगी या उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा इस सवाल पर सीओ ने फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.  
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही