Search

 
 
 

Dhanbad News : डॉ. नेहा प्रियदर्शनी यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन, नई दिल्ली ने दिया है.
 

Dhanbad : धनबाद की प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन, नई दिल्ली ने दिया है. 


यह जानकारी धनबाद के सिटी सेंटर स्थित सात्विक आईवीएफ सेंटर में सोमवार को प्रेसवार्ता में दी गई. डॉ. प्रतिभा राय व डॉ. शिवानी झा ने बताया कि 5 जून को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को सम्मानित किया गया. डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से बांझपन की समस्या से जूझ रहे दंपतीयों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है.प्रेसवार्ता में डॉ. विश्वनाथ चौधरी, डॉ. रीना बर्नवाल, विजय झा, गौतम मंडल, कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही