Dhanbad News : धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र स्थित मधुबन रेलवे साइडिंग में रविवार को कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता मंगलवार को खानुडीह स्टेशन पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मधुबन रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया और घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
ज्ञात हो कि मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद साइडिंग में रैक लोडिंग का काम प्रभावित हुआ है. क्षतिग्रस्त रेल पटरी को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है. डीआरएम ने बीसीसीएल और रेलवे अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने साइडिंग में रैक लोडिंग व्यवस्था व रेल परिचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि मधुबन रेल साइडिंग काफी महत्वपूर्ण है. हालांकि मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य सवालों पर उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया. मौके बीसीसीएल ब्लॉक-2 और बरोरा एरिया-1 के जीएम समेत रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

