Search

 
 
 

Dhanbad News : अकीदत के साथ मनी ईद-उल-अजहा, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

कोयलांचल में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.
 

Dhanbad :   कोयलांचल में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.

 

धनबाद के रेलवे ग्राउंड में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की. नमाज को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

Uploaded Image

 

इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा कराई. नमाज के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, समाज में प्रेम और सौहार्द कायम रखने की अपील की. साथ ही देश में शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई.

 

Uploaded Image

 

इमाम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि त्योहार मनाने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है. ईद के अवसर पर लोगों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

 

बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर सेवइयों और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही