Search

 
 
 

Jharkhand News : इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रिम्स में 6 बेड रिजर्व रखने के निर्देश

इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के रिम्स और सदर अस्पताल  को इबोला के इलाज के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :   इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के रिम्स और सदर अस्पताल  को इबोला के इलाज के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मामले को लेकर समीक्षा बैठक की गई है. रिम्स और सदर अस्पताल को कुछ बेड खाली रखने का निर्देश दिया है, ताकि इबोला का संदिग्ध मरीज आने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके. उन्होंने बताया कि रिम्स में छह बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार कर सुरक्षित रखा गया है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि इबोला वायरस से निपटने के लिए पीडीबी की टीम के साथ भी बैठक की गई है. राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही झारखंड को रिम्स 2 की सौगात मिलेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही