Search

 
 
 

Dhanbad News : कर्मचारियों ने दी सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि

Dhanbad News : फेडरेशन के राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सुदिव्य सोनू हमेशा गंभीर रहे.
 
श्रद्धांजलि देते फेडरेशन के लोग.

Dhanbad News : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धनबाद में कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन की प्रांतीय कमेटी की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर हुई. इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल हुए. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

इसे भी पढ़ें


सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सुदिव्य सोनू हमेशा गंभीर रहे. कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार व विधानसभा के स्तर पर उठाते रहे.


वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू कर्मचारियों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करते थे. खासकर पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने की दिशा में उनके राजनीतिक समर्थन और प्रयासों को कर्मचारी समुदाय हमेशा याद रखेगा. उनके निधन से कर्मचारी वर्ग ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया. जिलाध्यक्ष जय होरो व उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने भी विचार रखे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही