Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. गोविंदपुर अंचल के सुसनीलेवा मौजा स्थित प्रभातम मॉल के सामने करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. करीब 59 डिसमिल जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और घेराबंदी को जेसीबी से हटाया गया.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/rising-wheat-prices-if-you-are-not-among-those-800-million-people-you-will-have-eat-less-roti
डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर सीओ यशवंत कुमार सिन्हा और प्रभारी अंचल निरीक्षक नेहा सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही अतिक्रमणकारी वहां से फरार हो गए. इसके बाद जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.
दूसरे प्लॉट के कागजात के सहारे कब्जे की कोशिश
रिकॉर्ड के अनुसार, सुसनीलेवा मौजा के खाता संख्या 140, प्लॉट संख्या 1612 की 59 डिसमिल जमीन अनाबाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है. 18 नवंबर को राजस्व उप निरीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्री का निर्माण करा रहे हैं. इसके बाद राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू की. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया. नोटिस के बावजूद संबंधित लोग जमीन पर अपने मालिकाना हक का कोई प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.
जांच में पता चला कि उनके पास किसी दूसरे प्लॉट की जमीन से संबंधित 87 तरमीम के कागजात थे. इन्हीं कागजात के आधार पर प्लॉट संख्या 1612 की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था. राजस्व विभाग ने इन दस्तावेजों को संबंधित जमीन के वैध स्वामित्व का प्रमाण मानने से इनकार कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
