Dhanbad News : धनबाद शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कार्रवाई की गई. रेलवे की टीम ने बुधवार को रांगाटांड़ के पास बन रहे अंडरपास की जद में आने वाले मकानो व दुकानों को हटाने का अभियान चलाया. रेलवे के इंजीनियरों की निगरानी में बुलडोजर से करीब एक दर्जन मकान और दुकानों को ध्वस्त किया गया.
इसे भी पढ़ें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार. रेलवे की जमीन पर वर्षों से दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों को पहले ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था. तय समय के बाद बुधवार को रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही.
अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. दुकानदारों ने बताया कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. अचानक दुकान हट जाने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हुई है. उन्होंने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की. ताकि वे अपना कारोबार जारी रख सकें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

