Search

 
 
 

Dhanbad News : जाति प्रमाणपत्र नहीं बना तो सीओ से मांगी 1 करोड़ रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार दास ने बताया कि वह जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. लेकिन उसका प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था. इसी बात को लेकर वह सीओ से नाराज था.
 
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Dhanbad News : धनबाद अंचल अधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार से फोन व वाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. राजगंज से गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार दास के रूप में हुई है. पूछताछ में रंगदारी मांगने की जो वजह सामने आई उससे पुलिस भी हैरान रह गई.

 

इसे भी पढ़ें


दरअसल, 14 सितंबर को सीओ रामप्रवेश कुमार को फोन व वाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. रंगदारी की रकम जमा करने के लिए एक बैंक खाता नंबर भी भेजा गया था. सीओ की शिकायत पर धनबाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

 

जाति प्रमाणपत्र नहीं बना तो सीओ से नाराज था आरोपी

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार दास ने बताया कि वह जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. लेकिन उसका प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था. इसी बात को लेकर वह सीओ से नाराज था.


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का अपने मामा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी के अनुसार, मामा से उसे करीब 90 लाख रुपये मिलने थे. इसी विवाद के चलते उसने मामा को फंसाने की साजिश रची.

 

रंगदारी के लिए मामा का बैंक खाता दे दिया

डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने सीओ को एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी दी और रकम ट्रांसफर करने के लिए अपने मामा का बैंक खाता नंबर दे दिया. उसकी मंशा थी कि पुलिस जब बैंक खाते की जांच करेगी, तो उसके मामा इस मामले में फंस जाएंगे.


मोबाइल व वाट्सएप चैट की जांच

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार दास को राजगंज से गिरफ्तार कर लिया. उसके मोबाइल फोन, वाट्सएप चैट और संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है. धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही