Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : झरिया में SIR फॉर्म भरने के नाम पर वसूली, वीडियो वायरल

धनबाद जिला प्रशासन मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का दावा करता रहा है. बावजूद इसके झरिया से सामने आए एक वीडियो ने पूरे अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का दावा करता रहा है. बावजूद इसके झरिया से सामने आए एक वीडियो ने पूरे अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक कथित बीएलओ महिला मतदाताओं से SIR फॉर्म भरने के नाम पर रुपये लेते हुए दिखाई दे रही है.

 

Uploaded Image

वायरल वीडियो में महिला मतदाताओं से पैसे लेते दिख रही कथित बीएलओ.


बताया जा रहा है कि मामला झरिया के चिल्ड्रेन पार्क के समीप वार्ड संख्या-43 का है. यहां सड़क किनारे बैठी एक महिला जिसे स्थानीय लोग बीएलओ बता रहे हैं, मतदाताओं से फॉर्म भरने के एवज में पैसे लेती नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहीं स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उनसे SIR फॉर्म भरवाने के लिए रुपये लिए गए.

 


स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त महिला भागा शालीमार क्षेत्र से यहां आकर SIR फॉर्म भरने का कार्य कर रही है. इसके लिए वह लोगों से पैसे भी लेती है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला अधिकृत बीएलओ है या नहीं. 


गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को धनबाद एसडीएम लोकेश बारंगे ने वासेपुर में SIR फॉर्म भरने के नाम पर पैसे वसूलने वाले एक साइबर कैफे को सील किया था. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि केवल अधिकृत बीएलओ, बीएलए-2, सुपरवाइजर व अन्य अधिकृत कर्मियों की ही सहायता लें. किसी भी परिस्थिति में किसी को फॉर्म भरने के लिए पैसे न दें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही