Search

 
 
 

Dhanbad News : विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में लगा परिवार कल्याण मेला

विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को धनबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी भवन में जिला स्वास्थ्य समिति ने परिवार कल्याण मेले का आयोजन किया. मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को धनबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी भवन में जिला स्वास्थ्य समिति ने परिवार कल्याण मेले का आयोजन किया. मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया. कहा कि परिवार कल्याण मेले का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है.

 

Uploaded Image

मेले का उद्घाटन करतीं जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, साथ में हैं सिविल सर्जन व अन्य.


उन्होंने कहा कि इस अभियान में सहिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी और कम उम्र में विवाह के कारण परिवार नियोजन को लेकर कई समस्याएं सामने आती हैं. हालांकि अब महिलाओं की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है.

 

https://lagatar.in/radhakrishna-kishores-post-sparks-curiosity-what-exactly-is-the-meaning-of-the-message-mentioning-aasman-and-suraj 


सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित व सशक्त परिवार ही विकसित समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं.परिवार नियोजन का उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि मां और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, परिवार की आर्थिक मजबूती और जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है. वर्ष 2025-26 में धनबाद जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 82 पुरुषों ने नसबंदी कराई, जबकि 4,825 महिलाओं की नसबंदी सफलतापूर्वक की गई.


कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश दिया गया. इस अवसर पर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमओआईसी व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डीपीसी रेखा सिंह, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, जिले के सभी प्रखंडों के एमओआईसी, सहिया, एएनएम समेत विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही