- धनबाद के न्यू टाउन हॉल में श्रद्धा के साथ मनी सरदार पटेल की जयंती
Dhanbad News : धनबाद के न्यू टाउन हॉल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई. लव कुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में बिहार के काराकाट से सांसद राजाराम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. समारोह की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/plans-underway-to-build-a-girls-hostel-on-gla-college-land-involving-felling-over-200-trees
सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के साथ संविधान सभा के सदस्य भी थे. देश के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही. महात्मा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने गृहमंत्री के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था. किसान आंदोलन में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही उन्हें सरदार की उपाधि मिली थी.
वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए राजाराम सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के कॉरपोरेटाइजेशन के कारण किसान और आदिवासी समुदाय के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं. ऐसे समय में सरदार पटेल के विचारों को समझना और उन्हें व्यवहार में उतारना जरूरी है.
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कार्यक्रम में सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
