Search

Dhanbad News : सोनम वांगचुक आंदोलन के समर्थन में उपवास का आयोजन

Dhanbad : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय सांकेतिक उपवास का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले  इसका आयोजन किया गया. उपवास में शामिल लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को अनिश्चितता के दौर में धकेल दिया है. वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था नहीं मिल पा रही है, जिससे युवाओं में गहरा असंतोष व निराशा का माहौल है.

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना समय की आवश्यकता है. उनका कहना था कि इसी मुद्दे को लेकर सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत हैं. वहीं धनबाद के लोग भी उनके अभियान के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार से प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई.

उपवास में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही