Search

 
 
 

Dhanbad News : बिशुनपुर बस्ती में कंटेनर में लगी आग,लाखों का गुटखा जलकर खाक,चालक-खलासी झुलसे

बिशुनपुर बस्ती में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर से निकली एक चिंगारी ने शहर में कथित तौर पर चल रहे अवैध गुटखा कारोबार की परतें खोल दीं.
 

Dhanbad  : बिशुनपुर बस्ती में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर से निकली एक चिंगारी ने शहर में कथित तौर पर चल रहे अवैध गुटखा कारोबार की परतें खोल दीं. ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद पास में खड़े ट्रेलर कंटेनर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर में रखा लाखों रुपये का डायरेक्टर ब्रांड का गुटखा जलकर राख हो गया.

 

आग की चपेट में आने से कंटेनर का चालक और खलासी भी गंभीर रूप से झुलस गए.सुबह के समय अचानक कंटेनर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस, दमकल और एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 

Uploaded Image

आग की चपेट में आने से चालक और सह-चालक गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना के बाद जब कंटेनर की जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में डायरेक्टर ब्रांड का गुटखा होने की बात सामने आई. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि कंटेनर देर रात माल अनलोड करने के लिए बिशुनपुर बस्ती पहुंचा था.

Uploaded Image

फिलहाल धनबाद थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कंटेनर में गुटखा कहां से आया था इसे कहां पहुंचाया जाना था और बस्ती के बीच कथित गोदाम का संचालन कौन कर रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही