Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने NDA में शामिल विपक्षी दलों के बागी सांसदों को नाश्ते पर बुलाया, कहा, चिंता न करें, मैं हूं ना...

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के बागी को  नाश्ते पर बुलाया. उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की. खबरों केअनुसार इस  ब्रेकफास्ट चर्चा में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे ग्रुप से बागी हुए सांसद सहित अन्य सांसद शामिल हुए.पीएम मोदी ने इन सांसदों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से शामिल होने का सुझाव दिया.
Advertisement
Advertisement

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार को NDA में शामिल हुए विपक्षी दलों के बागी सांसदों को नाश्ते पर बुलाया. उनके साथ कई मुद्दों  पर चर्चा की. खबरों के अनुसार इस  ब्रेकफास्ट चर्चा में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे ग्रुप से बागी हुए सांसद सहित अन्य सांसद शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने इन सांसदों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से शामिल होने का सुझाव दिया.  
 

 

 

खबर है कि पीएम मोदी ने इन सांसदों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रधानमंत्री आपके साथ हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए एक परिवार है.अहम बात यह है कि पीएम ने सांसदों से संसदीय इतिहास  पढ़ने, जानने और समझने की सलाह दी.. बताया कि संसद में इतिहास से जुड़ा बहुत सारा मैटेरियल मौजूद है. आप डिबेट के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 
 


इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए काम करने की सलाह दी. कहा कि जब राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश का भी विकास संभव है. 
 


इस क्रम में पीएम मोदी ने सांसदों से कहा, विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क साध सकते हैं. पीएम मोदी ने हर एक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बात  की. उनके संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली.

 

धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर से योग अभ्यास के बारे में पूछा. शिवसेना शिंदे ग्रुप और एनसीपी अजीत पवार के ग्रुप के कई सांसदो से मराठी भाषा में बात की. खबर यह भी है कि पीएम ने  शिवसेना में हाल ही में शामिल छह सांसदों के साथ अलग से बैठक की.

 

जानकारी के अनुसार बैठक में NCPI के 19 सांसद शामिल हुए. NCPI के जगदीश बसुनिया ने मुलाकात के बाद बताया कि वह  केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट हैं, यूसुफ पठान भी हमारे साथ हैं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही