Search

 
 
 

Dhanbad News : बिजली मीटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
 

Dhanbad : शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं जिससे भवन में रहने वाले लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए.सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बिजली मीटर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं.घटना के बाद पूरे भवन में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बाहर निकल आए.

 

Uploaded Image

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया. राहत की बात यह रही कि आग मीटर के समीप स्थित जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंची. यदि आग वहां तक फैल जाती तो बड़ा विस्फोट होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था.

 

आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया.शांति भवन के समीप स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण मौके पर लाकर दमकल कर्मियों की मदद की जिससे आग पर जल्द काबू पाने में सफलता मिली.

 

Uploaded Image

घटना के बाद शांति भवन के निवासियों ने आरोप लगाया कि भवन में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही. हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही