Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : पहली बारिश ने खोली बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल, जलजमाव से थमी रफ्तार

  • पहली बारिश में ही डूबा धनबाद
  • जलजमाव से थमी रफ्तार
  • व्यवस्था पर उठे सवाल

Dhanbad :  मॉनसून की पहली बारिश ने एक बार फिर धनबाद शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी . बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  कई सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई. 

Uploaded Image

 

धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर, लुबी सर्कुलर रोड, नगर निगम कार्यालय के समीप, धनबाद क्लब के सामने सहित कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम का रखरखाव नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है.

 

Uploaded Image

 

 

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह लंबे समय से बदहाल है. आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में धनबाद के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई थीं. 

 

लेकिन वर्तमान सरकार और नगर निगम की उदासीनता के कारण उनका समुचित लाभ नहीं मिल सका. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को कई बार विधानसभा में भी उठाया गया. लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला.

Uploaded Image

 

वहीं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि अभी मॉनसून की शुरुआत ही हुई है और शहर के प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. उन्होंने कहा कि यदि अभी यह हाल है तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है. उन्होंने नगर निगम और राज्य सरकार से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही