Search

 
 
 

Dhanbad News : डेयरी व मिठाई दुकानों में फूड सेफ्टी का छापा, 58 किलो पनीर जब्त, गौतम डेयरी सील

Dhanbad News : टीम ने स्टील गेट स्थित गौतम डेयरी में छापेमारी की. दुकान संचालक प्रतिष्ठान छोड़कर फरार हो गया. टीम ने दुकान से 48 किलो मिलावटी पनीर, दो किलो घी व खोवा जब्त किया.
 
डेयरी दुकान में जांच करते एफएसओ.

Dhanbad News : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की. कई दुकानों से पनीर, घी व खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजा गया.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/asian-games-india-bags-another-gold-and-silver-medal-medals-also-assured-in-kabaddi-and-squash 


टीम ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट स्थित गौतम डेयरी में छापेमारी की. दुकान संचालक प्रतिष्ठान छोड़कर फरार हो गया. जांच में दुकान का एफएसएसएआई लाइसेंस एक्सपायर पाया गया. टीम ने दुकान से 48 किलो मिलावटी पनीर, दो किलो घी व खोवा जब्त किया. भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने व संचालक के फरार होने के कारण दुकान को तत्काल सील कर दिया गया.


इसी तरह पुलिस लाइन स्थित राकेश डेयरी से 10 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया गया. इसके अलावा सरायढेला स्थित रूफ 709, निर्मल स्वीट्स और रमेश डेयरी तथा बरटांड़ स्थित गंगा डेयरी से भी पनीर, घी और खोवा-मिठाई के नमूने लिए गए. जांच के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया.


अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार, नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन साव, चंद्रदेव गंझू, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक व अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही