Search

 
 
 

Dhanbad News : फुटपाथ दुकानदार वेंडिंग जोन में होंगे शिफ्ट,177 वेंडरों को लॉटरी से दुकान आवंटित

कोर्ट रोड से लेकर डीआरएम चौक तक सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को अब व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा. गुरुवार को कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में लॉटरी के माध्यम से 177 फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटित की गईं.
 
मेयर संजीव सिंह व नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुई दुकानों की लॉटरी.

Dhanbad : धनबाद शहर में ट्रैफिक जाम व फुटपाथों के अतिक्रमण की समस्या से निबटने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट रोड से लेकर डीआरएम चौक तक सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को अब व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा. इसी कड़ी में गुरुवार को कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में लॉटरी के माध्यम से 177 फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटित की गईं.


नगर निगम की इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार शामिल हुए. अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर दुकानों का आवंटन किया गया. निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं, उन्हें तय समय के भीतर वेंडिंग जोन में शिफ्ट होना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी.

 


निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध तरीके से लगने वाली फुटपाथ दुकानों के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. खासकर कोर्ट रोड, बैंक मोड़ व डीआरएम चौक जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात प्रभावित होता है. ऐसे में वेंडिंग जोन की व्यवस्था से सड़कें खाली होंगी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकेगी.


मेयर संजीव सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन में दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है. यहां लोगों को एक ही स्थान पर रोजमर्रा की जरूरत की सामग्री उपलब्ध होगी. कहा कि नगर निगम शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के वेंडिंग जोन विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

 

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है. जैसे-जैसे नए वेंडिंग जोन तैयार होंगे, संबंधित क्षेत्रों के फुटपाथ दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जाएगा. ज्ञात हो कि कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में कुल 192 दुकानें बनाई गई हैं.177 फुटपाथ दुकानदारों ने आवेदन दिया था. सभी को गुरुवार को लॉटरी के माध्यम से दुकान नंबर आवंटित कर दिया गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही