Search

 
 
 

Dhanbad News : बढ़ती महंगाई पर झामुमो का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

धनबाद जिला झामुमो ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे थे.
 
रणधीर वर्मा चौक पर धरना देते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Dhanbad : बेलगाम महंगाई व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों के विरोध में झामुमों ने जंग का ऐलान कर दिया है. धनबाद जिला झामुमो ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे थे.


झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया. कहा कि केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है.  व्यावसायिक गैस सिलेंडर (Commercial LPG) के दाम में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी ने मध्यम और लघु व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालक और सड़क किनारे ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं.

 


नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने की बजाय केवल बड़े पूंजीपतियों के हितों का पोषण कर रही है. झामुमो ने चेतावनी दी कि अगर व्यवसायिक गैस सिलेंडर व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही