Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर व्यवसायियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. इस गिरोह में शामिस चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर व्यवसायियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. इस गिरोह में शामिस चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी.

 

ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 6 मई को वादी गुलाम अंसारी को फोन पर खुद को प्रिंस खान गैंग से जुड़ा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी. साथ ही 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

 

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल नंबर और लोकेशन का विश्लेषण किया गया. वरीय अधिकारी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास , मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

 

चारों अपराधियों ने खुलासा किया कि गुलाम अंसारी के अलावा उन्होंने असर्फी अस्पताल के संचालक को भी फोन कर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से तो नहीं है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जिसके जरिए अन्य संपर्कों और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है. सीटी एसपी ने कहा है कि संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और  किसी भी गैंग या अपराधी के नाम पर शहर में भय और दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा . 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही