Search

 
 
 

Palamu News :  दलित युवक के साथ क्रूरता की सारी हदें पार, जानें क्या है मामला...

जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां लामी पतरा गांव के युगल भुइयां नामक युवक को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया. आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट में अज्ञात लोगों ने बोतल डाल दी है, जिससे उसकी तबीयत बेहद गंभीर हो गई.
 

Palamu :   जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां लामी पतरा गांव के युगल भुइयां नामक युवक को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया. आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट में अज्ञात लोगों ने बोतल डाल दी है, जिससे उसकी तबीयत बेहद गंभीर हो गई.

 

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया. अस्पताल में जांच और एक्स-रे के दौरान डॉक्टरों को युवक के शरीर के अंदर विदेशी वस्तु होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मेडिकल टीम इलाज में जुट गई.

 

फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही