Dhanbad News : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कार्य के दौरान कुछ धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द रहेंगी. जबकि धनबाद-आदित्यपुर-धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा.
इसे भी पढ़ें
रेलवे के अनुसार, टाटा-बरकाकाना मेमू (ट्रेन नंबर 68085) का परिचालन 19 से 22 सितंबर तक रद्द रहेगा. वहीं, बरकाकाना-टाटा मेमू (ट्रेन नंबर 68085) 20 से 23 सितंबर तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18019) और धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18020) का परिचालन 22 सितंबर को रद्द रहेगा.
वहीं, धनबाद-आदित्यपुर-धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13301/13302) का 20 से 22 सितंबर तक समापन व प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

