Search

 
 
 

Dhanbad News : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

Dhanbad News: सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पंकज लंबे समय से गिरोह चलाकर अंतरजिला स्तर पर ठगी कर रहा था. उसने दबाव बनाने के लिए शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करवा रखे थे.
 
थाना पहुंचे पीड़ित.

Dhanbad News : धनबाद पुलिस ने सरकारी महकमों में नौकरी व मनचाहा प्रमोशन का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी एक युवक पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़ व पलामू समेत कई जिलों के थानों में ठगी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस उससे  पूछताछ कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पीड़ित पूजा सिंघल और संजय गुप्ता ने बताया कि पंकज गुप्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं को अपने जाल में फंसाया. उसने किसी से 20 लाख, तो किसी से 15, 10 और 6 लाख रुपये तक ऐंठे. भरोसे में लेने के लिए पीड़ितों को पंकज ने बाकायदा जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया. जब पीड़ितों ने इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया तब फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ.

 

Uploaded Image

आरोपी पंकज गुप्ता.

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पंकज लंबे समय से गिरोह चलाकर अंतरजिला स्तर पर ठगी कर रहा था. उसने दबाव बनाने के लिए शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज करवा रखे थे. पुलिस इस मामले में आरोपी के भाई की संलिप्तता की भी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पंकज गुप्ता के खिलाफ कई पीड़ितों ने लिखित शिकायत दी है. सभी आवेदनों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होते ही उसे जेल भेजा जाएगा.

 

वहीं, पंकज गुप्ता के पिता उदय कुमार गुप्ता ने भी अपने बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि जब इस काले कारोबार का विरोध किया, तो बेटे ने उनके साथ भी मारपीट की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही