Search

 
 
 

Dhanbad News :साधु बन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जिले में साधु का वेश धारण कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बरोरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Dhanbad : जिले में साधु का वेश धारण कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बरोरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी गई सोने का लॉकेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

 

यह जानकारी बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी.उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को हरिणा कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी अजित प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे दो युवक साधु के वेश में उनके घर आए थे.

 

दोनों उनकी पत्नी को बातों में उलझाकर लगभग तीन ग्राम वजन का सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. 

 

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येन्द्र लाठौर, सुमन कुमार और इंदल लाठौर के रूप में हुई है.तीनो रोहतास बिहार के रहने वाले हैं.पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनके पास से ठगी किया गया सोने का लॉकेट तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अजनबी के झांसे में आकर अपने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी या अन्य कीमती सामान न सौंपें.यदि कोई व्यक्ति साधु, तांत्रिक या अन्य किसी रूप में चमत्कार, बीमारी दूर करने या धन-दौलत बढ़ाने का दावा करता है तो उसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना या पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे ठगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही