Search

 
 
 

Dhanbad News : शिवम अस्पताल में बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Dhanbad News :परिजनों का दावा है कि बच्ची को 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखने के बावजूद डॉक्टर उसे देखने तक नहीं पहुंचे. आखिरकार मंगलवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया.जानकारी के अनुसार भेलाटांड़ निवासी अभिलाष महतो ने बुखार की शिकायत होने पर अपनी चार वर्षीय बच्ची को डॉ. आरके सिंह द्वारा संचालित शिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.
 
बच्ची की मौत के बाद शिवम अस्पताल में हंगामा

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ स्थित शिवम हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

 

 

परिजनों का दावा है कि बच्ची को 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखने के बावजूद डॉक्टर उसे देखने तक नहीं पहुंचे. आखिरकार मंगलवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया.जानकारी के अनुसार भेलाटांड़ निवासी अभिलाष महतो ने बुखार की शिकायत होने पर अपनी चार वर्षीय बच्ची को डॉ. आरके सिंह द्वारा संचालित शिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. 

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बच्ची का इलाज डॉक्टर के बजाय एक कंपाउंडर के भरोसे चलता रहा. परिजनों के मुताबिक उन्होंने कई बार फोन कर डॉ. आरके सिंह से बच्ची की जांच करने और उसकी तबीयत देखने का आग्रह किया लेकिन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे. इस दौरान बच्ची की जांच रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं दिखाई गई.

 

परिजनों का कहना है कि समय पर डॉक्टर द्वारा बच्ची की जांच और उचित इलाज किया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी.मंगलवार की सुबह बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.घटना की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही