Search

 
 
 

Dhanbad News : सुदिव्य सोनू के अधूरे सपनों को पूरा करेगी सरकार- इरफान

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच की सर्जिकल आईसीयू में बिजली गुल होने के कारण महिला की मौत के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार किया जा रहा है.
 
मीडिया से बात करते इरफान अंसारी.

Dhanbad News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी सोमवार को धनबाद पहुंचे. यहां उन्होंने असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने रिश्तेदार से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. उनके अधूरे सपनों को राज्य सकार पूरा करेगी.

 

इसे भी पढ़ें


स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी को छिपाना नहीं चाहिए. बीमारी की शुरुआत में ही जानकारी होने पर उसका इलाज कराएं. स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए यह जरूरी है.


महिला की मौत मामले की होगी जांच 

एसएनएमएमसीएच की सर्जिकल आईसीयू में बिजली गुल होने के कारण महिला की मौत के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल रही है. इसे सुधारने में समय लगेगा. उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिससे रातों-रात पूरी व्यवस्था बदल दी जाए. सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही