Search

 
 
 

Dhanbad News : महेशपुर कोलियरी में धंसी जमीन, मचा हड़कंप

Dhanbad News : भू-धंसान स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर घनी आबादी है. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि यदि भू-धंसान का दायरा बढ़ा, तो आसपास के इलाके में भी खतरा उत्पन्न हो सकता है.
 
महेशपुर कोलियरी.

Dhanbad News : धनबाद जिले में भू-धंसान की घटनाओं पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है. खासकर बाघमारा व कतरास क्षेत्र में लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं. सोमवार को मधुबन थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर कोलियरी के ओबी बर्डन स्थल पर जमीन धंसने की घटना हुई है. वहां करीब 30 फीट जमीन धंस गई जिससे ओबी बर्डन का मलबा भी भू-धंसान वाले हिस्से में जा गिरा. 

 

इसे भी पढ़ें


भू-धंसान स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर घनी आबादी है. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि यदि भू-धंसान का दायरा बढ़ा, तो आसपास के इलाके में भी खतरा उत्पन्न हो सकता है.


लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने प्रबंधन और प्रशासन से भू-धंसान स्थल की जांच कराने और आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही