Search

 
 
 

Dhanbad News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले—शिबू सोरेन को मिलना चाहिए भारत रत्न

Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार देर शाम जामताड़ा से रांची जाने के दौरान धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे. जहां झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
 

Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार देर शाम जामताड़ा से रांची जाने के दौरान धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे. जहां झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.


 इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा चुनाव, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिबू सोरेन को मिले पद्मभूषण सम्मान और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वे आज जानबूझकर अपने ढाबा पहुंचे. शिबू सोरेन की यादें ने उन्हें यहां खींच लाया. क्योंकि इसी स्थान पर उनकी मुलाकात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व दिशोम गुरु शिबू सोरेन से हुई थी. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है.


यह सम्मान शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान है. लेकिन शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. इसके लिए केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. वहीं राज्यसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र से अधिक धनबल का प्रभाव देखने को मिला.


यदि जनता हराती तो बात समझ में आती, लेकिन यहां पैसे की ताकत ने जीत-हार तय की. उन्होंने भाजपा पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है. जबकि पैसा भाजपा के साथ है. इस दौरान राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने जा रही है. उन्होंने बताया कि 200 से अधिक डॉक्टरों को झारखंड लाया गया है. जिनमें कई सुपर स्पेशलिस्ट भी शामिल हैं. बेहतर वेतन और सुविधाएं देकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है.

 

कैंसर की दवाओं की ऊंची कीमतों पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए. वहीं घोटाले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका किसी भी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही