Dhanbad News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में सुधार कराने के लिए मंगलवार को माड़ा कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. उमस भरी गर्मी के बीच लोग सुबह से ही लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई लोग सुबह करीब 8 बजे से लाइन में खड़े रहे.
इसे भी पढ़ें
लोगों का कहना है कि BLO के स्तर से SIR फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम समेत अन्य विवरणों में त्रुटियां रह गई हैं. इन्हीं गलतियों को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. लोगों ने कार्यालय परिसर में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी की. महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा.
वहीं कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिन आवेदकों के पास सही और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं उन्हें सुधार की प्रक्रिया में कम परेशानी हो रही है. लोगों के अनुसार SIR से संबंधित प्रक्रिया में आवासीय प्रमाण पत्र, वर्ष 2003 की मतदाता सूची और जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज उपयोगी साबित हो रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

