Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : मुझे भी कई बार मिली गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, जल्द हो गिरफ्तारी- ढुल्लू महतो

कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया है कि उन्हें भी गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक जुलाई को भी उन्हें धमकी भरी कॉल आई थी. इससे पहले भी कई बार ऐसे फोन आ चुके हैं. इस संबंध में उन्होंने धनबाद एसएसपी व केंद्रीय गृह मंत्री को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है. ढुल्लू महतो शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

 

Uploaded Image

पत्रकारों से बात करते सांसद ढुल्लू महतो.


सांसद ने बताया कि दिल्ली जाने के दौरान भी उन्हें फोन पर धमकी मिली थी. शुक्रवार शाम को भी एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी. इस पूरे मामले की जानकारी पहले ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है. ढुल्लू महतो ने कहा कि वह स्वयं चाहते हैं कि गैंगस्टर प्रिंस खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

 


उन्होंने कहा कि जब सांसद और विधायक सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें धमकियां मिल रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. राज्य सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. यदि राज्य सरकार प्रभावी कदम उठाएगी तो केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग करेगी और अपराधी को देश के किसी भी कोने से पकड़कर लाया जाएगा.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. कहा कि धनबाद को अपराधमुक्त बनाने के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर ठोस कार्रवाई की मांग की है. धनबाद में विकास कार्य किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिए जाएंगे. किसी को भी विकास में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.


विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि राजनीति करने की बजाय एयरपोर्ट, पुल-पुलिया और फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए. गया पुल, गोविंदपुर व निरसा फ्लाईओवर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग इन योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं वे पहले अपना वास्तविक योगदान भी जनता को बताएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही