Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : सिंदरी पहुंचे आईजी, थानेदारों को बेहतर पुलिसिंग व त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आईजी)शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement
सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा व अन्य.

Dhanbad : बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की.

 


बैठक में आईजी ने विभिन्न थानों के कार्यों, लंबित कांडों की स्थिति, विभागीय जांच व विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में तेजी लाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन व क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.


इससे पूर्व आईजी के सिंदरी पहुंचने पर एसएसपी, सिटी एसपी व सिंदरी एसडीपीओ ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही