Dhanbad News : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के JLKM के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया.
इसे भी पढ़ें
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र भू-धंसान, जानमाल के नुकसान और अवैध कोयला कारोबार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. सांसद इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने ढुल्लू महतो को चुनौती दी कि माफियाओं के खिलाफ बयान देने से पहले धनबाद में सक्रिय माफिया तत्वों के नाम सार्वजनिक करने की हिम्मत दिखाएं.
JLKM नेताओं ने सांसद पर माफिया तत्वों को संरक्षण देने और बारामुड़ी खटाल के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. जिला प्रशासन से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि JLKM के खिलाफ अमर्यादित भाषा और बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय जनता के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, महिला जिलाध्यक्ष भारती देवी, उषा महतो, दीपक रवानी, सपन मोदक, हरेंद्र रजक, प्रकाश महतो, सुशील कुमार मंडल, पप्पू पहाड़ी, विशाल महतो, अमित गिरी, रोहित कुमार मंडल, पंकज महतो, सूरज कुमार, चांदनी कुमारी, खुशबू महतो, महेश दुबे, विशाल मंडल, राम प्रसाद सिंह, अजीत मालाकार सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

