Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद के राजगंज में JLKM नेता पर 5 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप

Dhanbad News: रैयतों का आरोप है कि वर्ष 2019 में लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई. उलटे जमीन पर कब्जा बनाए रखने की नीयत से दीपक रवानी और उनके पिता राजू रवानी उन्हें अपनी ही जमीन पर जाने से रोक रहे हैं.
 
जमीन के असली रैयत.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन एक ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर में पांच एकड़ CNT जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. रैयतों ने JLKM नेता दीपक रवानी और उनके पिता राजू रवानी पर जमीन पर कब्जा करने और उन्हें अपनी ही जमीन पर जाने से रोकने का आरोप लगाया है.

 

इसे भी पढ़ें


रैयतों के अनुसार वर्ष 1985 में रामस्वरूप साव को ईंट भट्ठा के लिए जमीन लीज पर दी गई थी. उनकी लीज समाप्त होने के बाद वर्ष 2016 में ध्रुव सिंह, राजू रवानी, संदीप सिंह और दीपक रवानी को ईंट भट्ठा चलाने के लिए जमीन लीज पर दी गई. रैयत बसंत महतो, निरंजन महतो और मखनी महताइन का कहना है कि उन्होंने कुल पांच एकड़ जमीन लीज पर दी थी.


रैयतों का आरोप है कि वर्ष 2019 में लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई. उलटे जमीन पर कब्जा बनाए रखने की नीयत से दीपक रवानी और उनके पिता राजू रवानी उन्हें अपनी ही जमीन पर जाने से रोक रहे हैं.


मामले को लेकर रैयतों ने राजगंज थाना में शिकायत भी की है. उनका आरोप है कि शिकायत करने के बाद JLKM नेता दीपक रवानी द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है. रैयतों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार दिलाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही