Search

 
 
 

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना विवाद में JLKM का एक्शन, दिलीप चौधरी पार्टी से निष्कासित

Dhanbad News : JLKM के प्रधान महासचिव फरजान खान की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दिलीप चौधरी ने जिला इकाई को सूचित किए बिना विधायक जयराम महतो को सीधे थाने बुलाया था.
 
जेएलकेएम की ओर से जारी पत्र.

Dhanbad News : झारखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले बरवाअड्डा थाना प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है. विधायक जयराम महतो की पार्टी JLKM  ने पार्टी कार्यकर्ता दिलीप चौधरी को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

 

इसे भी पढ़ें


पार्टी के प्रधान महासचिव फरजान खान की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दिलीप चौधरी ने जिला इकाई को सूचित किए बिना विधायक जयराम महतो को सीधे थाने बुलाया था. आरोप है कि दिलीप चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस पर मारपीट की अफवाह फैलाई, जिससे थाने के बाहर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति बेकाबू हो गई.


प्रधान महासचिव फरजान खान ने कहा है कि नियमानुसार थाना स्तर के मामलों का निष्पादन जिला इकाई के माध्यम से होना चाहिए था. पार्टी ने इस कदम को अपनी छवि के प्रतिकूल माना है.


ज्ञात हो कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की बड़ा पिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी व जेएलकेएम नेता गणेश दास के बीच फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनाने को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के गणेश दास को हिरासत में लेने के बाद थाने के बाहर हंगामा शुरू हो गया था.


थाने में विधायक और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद 2 मिनट का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ. बाद में विधायक जयाराम ने सवाल उठाया कि उनकी 11 मिनट की बातचीत में से केवल चुनिंदा हिस्सा ही क्यों सार्वजनिक किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही