Dhanbad News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के दशकर्म पर धनबाद के झामुमो नेताओं ने बराकर नदी घाट पर आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक रस्में निभाई गईं. झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नदी घाट पहुंचर मुंडन कराया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
इसे भी पढ़ें
झामुमो कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. आदिवासी परंपरा के अनुरूप संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति की कामना की गई.
जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को धर्मपिता मानने के कारण स्वर्गीय रूपी सोरेन उनके लिए धर्ममाता के समान थीं. उनके निधन के दस दिन पूरे होने पर आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार दशकर्म की सभी रस्में निभाई गईं.इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति अपनी भावनात्मक जुड़ाव प्रकट किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

