Search

 
 
 

Dhanbad News : छाताबाद में फिर भू-धंसान, अस्थायी आशियाना भी आया चपेट में, दहशत में लोग

Dhanbad News : 7 अगस्त को हुई भू-धंसान की घटना के बाद जिन परिवारों के घर जमींदोज हो गए थे, उनमें से कई परिवारों ने इसी सामुदायिक भवन और उसके परिसर में शरण ली थी.
 
दहशत जदां लोग.

Dhanbad News : धनबाद जिले के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के छाताबाद में लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. यहां बुधवार को  फिर भू-धंसान की घटना हुई. भू-धंसान की चपेट में सामुदायिक भवन का एक हिस्सा आ गया. वहीं, आसपास की जमीन में भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं. इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. कई घरों पर भी भू-धंसान का खतरा मंडरा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें


प्रभावित परिवार अपने-अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं. खास बात यह है कि 7 अगस्त को हुई भू-धंसान की घटना के बाद जिन परिवारों के घर जमींदोज हो गए थे, उनमें से कई परिवारों ने इसी सामुदायिक भवन और उसके परिसर में शरण ली थी. अब सामुदायिक भवन के भी भू-धंसान की चपेट में आने से इन परिवारों के सामने सुरक्षित ठिकाने का संकट और गहरा गया है.


छाताबाद में 7 अगस्त को हुई भू-धंसान की घटना में दर्जनों घर जमींदोज हो गए थे. इससे कई परिवार प्रभावित हुए थे. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के नेतृत्व में बीसीसीएल, जिला प्रशासन और प्रभावित परिवारों के बीच वार्ता हुई थी. वार्ता में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजा देने पर सहमति बनी थी. प्रभावित लोगों का कहना है कि अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही