Search

 
 
 

Dhanbad News : पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, वासेपुर कब्रिस्तान में हुए सुपुर्दे खाक

झारखंड के पूर्व मंत्री और धनबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक को बुधवार को वासेपुर स्थित शमशेर नगर कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया.
 
वासेपुर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक के समय जुटे लोग.

Dhanbad : झारखंड के पूर्व मंत्री और धनबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक को बुधवार को वासेपुर स्थित शमशेर नगर कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया. कांग्रेस नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में आम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

 


करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मन्नान मल्लिक जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे. उन्होंने क्षेत्र के विकास व आम लोगों के अधिकारों के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड, विशेषकर धनबाद में शोक की लहर है.
बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और वासेपुर स्थित शमशेर नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया. इससे पूर्व प्रशासन की ओर से उन्हें अंतिम सलामी दी गई. अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

 

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मन्नान मल्लिक के व्यक्तित्व, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और एक सहज, मिलनसार न संघर्षशील जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही