Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, लावारिस बैग से 84 केन बीयर बरामद

आरपीएफ ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 84 केन बीयर बरामद की है. बरामद बीयर को जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
 
जब्त बीयर के साथ आरपीएफ की टीम.

Dhanbad : आरपीएफ ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 84 केन बीयर बरामद की है. बरामद बीयर को जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट धनबाद व सीआईबी (CIB) की संयुक्त टीम शुक्रवार को स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंचने के बाद उसके पीछे स्थित सामान्य कोच में दो काले रंग के संदिग्ध बैग दिखाई दिए.

 


टीम ने बोगी में पहुंचकर बैग के पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने भी बैग पर दावा नहीं किया. इसके बाद दोनों लावारिस बैगों की तलाशी ली गई. जांच में एक बैग से 36 केन और दूसरे से 48 केन यानी कुल 84 केन बीयर बरामद की गई. सभी केनों पर For Sale in West Bengal Only अंकित है. बरामद बीयर की कुल मात्रा 42 लीटर व अनुमानित कीमत 9,240 रुपये बताई गई है. 


आरपीएफ के एएसआई नंदू प्रसाद ने बीयर को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट धनबाद ले गए. आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही