Search

 
 
 

Dhanbad News : जेल परिसर के शिव मंदिर में हो रही थी शादी, प्रशासन ने रोकवाया

बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव व धनबाद के पाथरडीह की रहने वाली कंचन ने परिवार की सहमति से पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली थी. इसके बाद दोनों परिवार रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्में पूरी करने के लिए धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे.
 
मंदिर में शादी की रस्में करते दूल्हा व दुल्हन.

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को एक शादी हो रही थी. जेल प्रशासन ने बिना अनुमति हो रही शादी की रस्मों को बीच में ही रुकवा दिया. सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समारोह स्थगित करना पड़ा.


जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव व धनबाद के पाथरडीह की रहने वाली कंचन ने परिवार की सहमति से पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली थी. इसके बाद दोनों परिवार रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्में पूरी करने के लिए धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे. मंदिर में विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और मंत्रोच्चार के बीच रस्में हो रही थीं. सूचना मिलते ही जेल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाह को तत्काल रोक दिया.

 

 


अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए समारोह में उपस्थित लोगों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई. जेल प्रशासन के अनुसार, मंडल कारा परिसर संवेदनशील क्षेत्र है. यहां बिना अनुमति किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम अथवा विवाह समारोह नहीं हो सकते. जेलर दिनेश प्रसाद वर्मा ने पूरे प्रकरण की जांच कराई. इसमें यह पाया गया कि प्रक्रिया का पालन किए बिना मंदिर परिसर में विवाह की रस्में आयोजित की जा रही थीं. 

 

दूल्हा दिलीप यादव ने बताया कि उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली थी. इसके बाद वकील और परिचितों की सलाह पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में पूरी करने के लिए शिव मंदिर पहुंचे थे. उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि मंदिर परिसर में विवाह आयोजन के लिए अलग से प्रशासनिक अनुमति आवश्यक है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही