Search

 
 
 

Dhanbad News : सहारपुरा मार्केट के फुटपाथ दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Dhanbad News :  आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आगलगी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
 
फुटपाथ दुकान में आग

Dhanbad News :  सिंदरी के सहारपुरा मार्केट स्थित एक फुटपाथ दुकान में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.

 

Uploaded Image

आग बुझाते दमकल कर्मी

 

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आगलगी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी होगी. पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही