Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रक की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत,  मातम

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ स्थित एक गैरेज में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास शर्मा के रूप में हुई है
 

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ स्थित एक गैरेज में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास शर्मा के रूप में हुई है.विकाश बिहार लखीसराय जिले के बढ़ैया के रहने वाला था और धनबाद में किराए के मकान में रहकर गोविंद बाड़ी गैरेज में मिस्त्री का काम करता था. हादसे के बाद मृतक के परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

जानकारी के अनुसार विकास शर्मा रोज की तरह गुरुवार सुबह काम करने गैरेज पहुंचा था. इसी दौरान मरम्मत के लिए खड़ी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़क गई और विकास उसकी चपेट में आ गया.

 

हादसा इतना भयावह था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.मौके पर मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या गैरेज में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी.


स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने बताया कि विकास शर्मा काफी मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था. वह वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. अचानक हुए इस हादसे ने उसके परिवार की खुशियां छीन लीं. 

 

घटना के बाद गैरेज कर्मियों और आसपास के लोगों में भी मायूसी का माहौल है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही