Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1080 यात्री पकड़ाए, 7.37 लाख वसूला जुर्माना

इस विशेष अभियान में कुल 1080 यात्री पकड़े गए. इनमें बिना टिकट, अवैध रूप से आरक्षित बोगी में यात्रा करने व बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल हैं. इन यात्रियों से 7,37,540 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए.
Advertisement
Advertisement
स्टेशन पर टिकट चेक करते टीटी.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा व नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. रेलवे के विभिन्न विभागों की टीम ने स्टेशनों, प्लेटफार्मों व मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की. इस विशेष अभियान में कुल 1080 यात्री पकड़े गए. इनमें बिना टिकट, अवैध रूप से आरक्षित बोगी में यात्रा करने व बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल हैं. इन यात्रियों से 7,37,540 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए.


 मेगा टिकट चेकिंग अभियान का असर रेलवे स्टेशनों पर भी देखने को मिला. सूचना मिलते ही कई स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा से पहले टिकट खरीदना उचित समझा जिससे रेलवे को राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई. रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि टिकट जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को जागरूक करना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों के अनुरूप यात्रा को बढ़ावा देना है.

 

https://lagatar.in/review-of-the-planning-and-development-department-directives-issued-to-accelerate-scheme-implementation-and-focus-on-innovative-projects


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही