Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, खुद डीएसपी कर रहे मॉनिटरिंग

धनबाद शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार स्वयं सड़क पर उतरे और शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.  

 

Uploaded Image

 

इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं ट्रैफिक जवानों के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया. अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, अतिक्रमण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कई स्थानों पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों को चेतावनी दी गई जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई.

 

डीएसपी ने कहा कि शहर में लगने वाले अधिकांश जाम का प्रमुख कारण सड़क किनारे अवैध पार्किंग है. विशेष रूप से टोटो और ऑटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने तथा सवारी चढ़ाने-उतारने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. ऐसे वाहन चालकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. 

 

उन्होंने बताया कि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए प्रमुख बाजारों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाते हुए लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित कराया जाए.

 

डीएसपी ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाना है. नागरिकों के सहयोग से ही बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है.

 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जाम और अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही