Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में 5 साल की बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत

बच्ची घर में अकेली थी. माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसका फायदा उठाकर रिश्ते में मामा मनोज मरांडी ने घर में घुस आया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब परिजन घर लौटे तो बच्ची लहूलुहान और बेसुध पड़ी मिली.
 
बस्ती में जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. निरसा थाना क्षेत्र की मालिकडीह बस्ती में बुधवार को एक पांच वर्षीय मासूम आदिवासी बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. हैवानियत की शिकार हुई मासूम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, बच्ची घर में अकेली थी. माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसका फायदा उठाकर रिश्ते में मामा मनोज मरांडी ने घर में घुस आया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब परिजन घर लौटे तो बच्ची लहूलुहान और बेसुध पड़ी मिली. आनन-फानन में परिजन उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH)  ले गए. बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उसने दम तोड़ दिया.

 

 

 

लोगों में भारी आक्रोश, बस्ती में मातम 

बच्ची की मौत की मिलते ही मालिकडीह बस्ती समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया. लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घिनौने कृत्य की कड़ी  निंदा की है. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरा गांव उनके समर्थन में खड़ा है.

 

पुलिस आरोपी को दबोचा 

 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए धनबाद पुलिस तुरंत रेस हुई. ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर बुधवार देर रात  छापेमारी कर आरोपी मनोज मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में कराया. इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है. ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य पेश किए जा सकें.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है. वैज्ञानिक व फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही