Search

 
 
 

Dhanbad News :  विधायक राज सिन्हा का अनशन शुरू, धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क चालू करने की मांग

नबाद-बोकारो मुख्य मार्ग चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन को स्थानीय लोगों और विभिन्न क्षेत्रों के चैबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिल रहा है.
 
समर्थकोें के साथ अनशन पर बैठे विधायक राज सिन्हा.

Dhanbad : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन को स्थानीय लोगों और विभिन्न क्षेत्रों के चैबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिल रहा है.


ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने पिछले दिनों हाई लेवल मीटिंग कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया था. लेकिन जिला प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने के कारण विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया है. धरना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है. यह सड़क धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली लाइफलाइन है. पिछले एक महीने से सड़क बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 


विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन और राज्य सरकार इस मामले में निष्क्रिय है. हाल ही में माडा ने भू -धंसान क्षेत्र में सड़क के पास दोनों ओर लगभग 15 फीट तक खुदाई की थी, लेकिन किसी तरह का बड़ा खतरा दिखाई नहीं दिया. ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए वह 24 घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए अनशन पर बैठे रहेंगे. इसके बाद भी यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही