Search

 
 
 

Dhanbad News :  तोपचांची झील में डूबकर दो युवकों की मौत

जिले के तोपचांची झील में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान झरिया निवासी अमन झुनझुनवाला (22) और गोविंदपुर क्षेत्र के अरमान आलम (22) के रूप में हुई है.
 

Dhanbad :   जिले के तोपचांची झील में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान झरिया निवासी अमन झुनझुनवाला (22) और गोविंदपुर क्षेत्र के अरमान आलम (22) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, अमन अपने दोस्तों के साथ घूमने झील पहुंचा था. इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों के शोर मचाने पर वहां मौजूद अरमान आलम उसे बचाने के लिए झील में कूद पड़ा. लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण दोनों डूब गए.

 

सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही