Search

 
 
 

Chaibasa News : मेघाहातुबुरु में फांसी लगाकर एक युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरुबुरु थाना क्षेत्र की मेघाहातुबुरु में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.बताया जाता है कि मेघा मेघाहातुबुरु स्थित सेल आवास 12/5  ए टाइप में 38 वर्षीय बाला शर्मा अपनी मां व बहनों के साथ रहता था
 

Amit Kumar

 

Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरुबुरु थाना क्षेत्र की मेघाहातुबुरु में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.बताया जाता है कि मेघा मेघाहातुबुरु स्थित सेल आवास 12/5  ए टाइप में 38 वर्षीय बाला शर्मा अपनी मां व बहनों के साथ रहता था.

 

शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे में चला गया और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उसकी मां व बहन ने खिड़की से देखा तो बाला शर्मा घर के भीतर छत के बल्ले के सहारे फंदे से लटक रहा था.

 

 

यह देख घर में चीख-पुकार मच गई.शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा. आनन-फानन में उसे किरीबुरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद  उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं शनिवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टामार्टम कराये जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

 


वहीं पुलिस मृतक बाला शर्मा के घर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बाला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और लोगों से कम बातचीत कर रहा था. हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 

 

मृतक सामाजिक और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था.इलाके में उसकी अच्छी पहचान थी, जिससे उसकी मौत की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. पिता के निधन के बाद वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही