Search

 
 
 

Latehar News : अंधेरे में डूबा बेतला नेशनल पार्क, बकाया बिल जमा नहीं करने पर काटी बिजली

प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क का मुख्य मार्ग और होटल वन बिहार और आसपास के क्षेत्र इन दिनों शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में समा जा रहा है. इन क्षेत्रो के सड़कों में लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है.
 

Latehar : प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क का मुख्य मार्ग और होटल वन बिहार और आसपास के क्षेत्र इन दिनों शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में समा जा रहा है. इन क्षेत्रो के सड़कों में लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है.

 

Uploaded Image

अचानक स्‍ट्रीट लाईट के  नहीं जलने से स्‍थानीय लोग हैरान हैं. बताया जाता है कि सात मई से ही ये स्‍ट्रीट लाइट नहीं जल रहे हैं. स्‍ट्रीट लाईट नहीं जलने के कारण यहां आने वाले सैलानी और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने बरवाडीह स्थित विद्युत आपूर्ति केंद्र के सहायक अभियंता अमित कुमार से बात की तो उन्‍होने बताया कि पिछले कई वर्ष से बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया है. 

 


उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा संबंधित विभाग और ठेकेदार को छह-सात माह पूर्व ही नोटिस भेज कर बकाया बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन डिमांड राशि जमा नहीं होने के कारण गुरुवार से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. जब इस संबंध में बेतला के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी उमेश कुमार दुबे बातचीत की गयी तो उन्‍होने कहा कि बंद हुई स्ट्रीट लाइट का वन विभाग से कोई  लेना देना नहीं है. 

 

हालांकि इस संबंध मे जब विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता से बात की गयी तो उन्‍होने बिजली बिल बकाया रहने के कारण बिजली काटे जाने की बात से इंकार किया. उन्‍होने बताया कि फीडर में खराबी आ जाने के कारण स्‍ट्रीट लाईट नहीं जल रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही